उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग शैली शर्मा ने पदाधिकारियों संग पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग के पदाधिकारियों ने रविवार को सुनगढ़ी कोतवाल नरेश त्यागी और कोतवाली कोतवाल सतेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बुके, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया। इस मुलाकात में केवल औपचारिक बातचीत ही नहीं हुई, बल्कि कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। खासतौर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और व्यापारी सुरक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिस हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कोतवाल नरेश त्यागी और कोतवाल सतेंद्र कुमार ने कहा व्यापारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम व्यापारी समाज को भरोसा दिलाते हैं कि साइबर क्राइम और अपराध रोकथाम के लिए पुलिस हर संभव सहयोग करेगी। भ्रष्टाचार और अपराध पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
युवा विंग के तेज़तर्रार जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा व्यापारी समाज देश की आर्थिक धुरी है। उनकी समस्याओं और सुरक्षा को लेकर संगठन हमेशा सक्रिय रहेगा। व्यापारी हितों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल के लिए युवा विंग हर वक्त तैयार है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, संगठन मंत्री रजी अंसारी, जिला मंत्री ताबिश, अभिलाष गुप्ता, सलमान, साथ ही अमान, हर्षित गंगवार, वसीम, शिवम् प्रजापति, भूपेंद्र समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment