सीमा अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट तृतीय संस्करण का हुआ शुभारंभ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


लिटिल एंजेल्स स्कूल में सीमा अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल का कबड्डी टूर्नामेंट तृतीय संस्करण का शुभारंभ हुआ, टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिले के क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ,सम्मानित अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी जसवीर सिंह, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक ,कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा एवं अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय की संस्थापक प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया  ।विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं कार्यकारी निदेशक ने सभी अतिथि गणों का स्वागत उन्हें स्मृति चिन्ह एवं कैप देकर किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम आरंभ करने की घोषणा की विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई, कार्यक्रमों के क्रम में विगत वर्ष की विजेता टीम लिटिल एंजेल्स के कप्तान आराध्य को मशाल जलाकर सोंपी गई इसी क्रम में सभी अतिथि गणों द्वारा टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया ,ट्रॉफी को देखकर सभी खिलाड़ी गदगद हो गए ।  इस बार टूर्नामेंट में पीलीभीत जिले की 12 टीमों नें प्रतिभाग  किया जिसमें सभी ने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया , सारे मैचों के अंत में चार टीमें स्प्रिंग डेल कॉलेज, गोस्वामी मोम्स प्राइड स्कूल, बेनहर गुरुकुल और लिटिल एंजेल स्कूल सेमीफाइनल के लिए चयनित हुईं । कल प्रातः दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे तत्पश्चात फाइनल मैच खेला जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।