एस.एन. इंटर कॉलेज में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत, 2 अक्टूबर।
एस.एन. इंटर कॉलेज पीलीभीत में गांधी जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ओम प्रकाश गंगवार तथा विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबन्धक सैय्यद रियाज़ अहमर हसनी साहब ने प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त गांधी जी के छायाचित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया।
विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें विशेष रूप से मुजम्मिल, मो. रहमान, दिलकश, फ़ायक़ा शम्सी, कुसुम, उरूज़ फातिमा, अलीना नाज एवं सलीना बी की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं वन्यजीव प्रेमी टी. एच. खान साहब ने विद्यार्थियों को गांधी जी के उपदेशों पर चलने एवं उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को गांधी जी के हथियार सत्य और अहिंसा को अपनाकर सदैव अनुशासन में रहना चाहिए, क्योंकि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यासीन अहमद खां ने किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।