भारत देश बाबा साहब आंबेडकर जी के संविधान से चलेगा, ना कि भाजपा–RSS के नफरती सोच से, संविधान कि हम हर क़ीमत पर रक्षा करते रहेंगे: उदय भानु चिब।*

Report By : S.A. Betab नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2025:* भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु के नेतृत्व में लगातार दलितों और वंचित वर्ग के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार व सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पर हुए हमले के विरोध में "I LOVE AMBEDKAR" मार्च निकाला।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि देश के संविधान और इंसानियत पर लगातार  हमला हो रहा है, वह भी एक बार नहीं, बार-बार, जब से भाजपा सत्ता में आई है। जो नफरत के बीज RSS ने पिछले सौ वर्षों में बोए थे, उन्हें पानी देकर पौधे बनाने का काम भाजपा कर रही है। यह नफ़रत का बीज देश को बाँटने का, देश को काटने का है। देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर हमला और रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ये दोनों हमारे संविधान और मानवता दोनों पर कलंक है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान की आवाज है - संविधान और हम हर क़ीमत पर इसकी रक्षा करते रहेंगे। भारत के इतिहास में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर अदालत के भीतर हमला हुआ, यह साफ दर्शाता है कि न्यायालयों की गरिमा भी खतरे में है, आए दिन देश भर में दलित, आदिवासी, गरीब, वंचित, अल्पसंख्यक वर्ग के नागरिकों पर अत्याचार की वारदाते बढ़ती जा रही है। यूपी के रायबरेली में दलित युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, पुलिस मौजूद थी, फिर भी न्याय मर गया। ये सभी वारदाते बताती है कि न्यायालय से लेके संविधान सभी खतरे में है, इसका साफ मतलब है कि ये देश खतरे में है। 
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा और RSS कि इस नफरत वाली सोच के खिलाफ हम लगातार लड़ते रहेंगे, हम सब देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस गंवाई जी के लिए एकजुट हैं, और रायबरेली के दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए उसके पूरे परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने देश भर के युवाओं से यह भी आवाहन किया कि अब चुप बैठने का समय नहीं, हर नागरिक को उठ खड़ा होना होगा, अन्याय और नफ़रत के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी ही होगी। 

"I LOVE AMBEDKAR" मार्च की शुरुवात मौजपुर चौक, बाबरपुर जिले से हुई जिसके बाद समापन इटा चौक पे हुआ, इस दौरान मार्च में राष्ट्रीय महासचिव श्रवण राव, दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव दिल्ली सह प्रभारी हरि कृष्णा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, समेत अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।