नगीना शाईनिंग हाॅकी क्लब द्वारा भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने हाॅकी मैच खेल कर मनाया जश्न।

नगीना - नगीना शाईनिंग हाॅकी क्लब द्वारा भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर बड़े हर्षोल्लास के साथ हाॅकी के खेल मैदान पर एक दिवसीय हाॅकी मैच खेल कर मनाया जश्न।
 ज्ञात हो कि नगीना में स्थानीय व उच्चाधिकारीयों एवं नगीना के माननीयों की अनदेखी व खेलों को कोई बढ़ावा देने में रूची न लेने से एम एम इंटर कालेज का एक मात्र हाॅकी खेल मैदान 25-30 वर्षों से खराब पड़े होने के कारण। नगीना में हाॅकी का खेल बंद पड़े होने से उबरने वाले युवा, गर्ल्स, पुराने हाॅकी खिलाड़ी खेल से वंचित है। वर्ष 1993 से शाईनिंग हाॅकी क्लब के सचिव ए एच सिद्दीकी व हाॅकी खिलाड़ी खेल मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण कराने की मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन आज तक इस ओर न ही स्थानीय व उच्चाधिकारीयों एवं नगीना के माननीयों का भी कोई ध्यान नहीं गया है।
 शुक्रवार 7 नवंबर को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पुरे होने व देश के हर कोने कोने पर शताब्दी समारोह आयोजित कर जश्न मनाने को देखते हुए। नगीना शाईनिंग हाॅकी क्लब के हाॅकी खिलाडियों ने भी एम एम इंटर कालेज के उबड़-खाबड़ हाॅकी खेल मैदान पर ही एम एम इंटर कालेज की गर्ल्स टीम व शाईनिंग हाॅकी क्लब की गर्ल्स टीम व पुराने हाॅकी खिलाडियों की टीम बनाकर मैदान में मैच खेलने के लिए उतारा गया। मैच बड़ा रोमांचक रहा। खेल मैदान में बैठे दर्शक भी 25-30 वर्षों बाद हाॅकी खेल मैदान में खिलाड़ियों के खेल को देखकर गदगद हो गए।
 मैच में गर्ल्स की दोनों टीमें बराबर रही वहीं पुराने खिलाड़ियों में जुबैर अहमद की टीम ने हसन ज़ावेद की टीम पर एक गोल मार कर जीत हासिल की।
    हाॅकी मैच खेलने वाली गर्ल्स व पुराने खिलाड़ियों की टीमों को चेयरपर्सन श्रीमती ताहिरा खलील व उनके पुत्र शेख़ शाहनवाज़ खलील व मच पर आसीन बुजुर्ग दाऊद मुल्तानी, वरिष्ठ अधिवक्ता मौहम्मद आरिफ खान, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ने भाई,व पालिका के सभासदों द्वारा पुरूस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
   इस मौके ज़ावेद हुसैन उर्फ बब्बू एडवोकेट,मा0 जहीर अहमद, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव फरीद अहमद खान एडवोकेट,
सिराज खलील, जुबैर अहमद,शददन ठेकेदार,जमशेद,अंजार सैफी, सुभाष कपूर, अमरजीत सिंह।
 एवं शाईनिंग हाॅकी क्लब के 
 पुराने हाॅकी खिलाडी लाला विनोद अग्रवाल, सरदार शम्मसी, बिजनौर से आए राशीद  हुसैन,अरेजंय जैन, अरशद प्रिंस, ए एच सिद्दीकी, अशोक कुमार, मौ0इकराम, जुबैर अहमद, हसन ज़ावेद, शाहिद अली गौहर, शेख़ नगीनवीं, परवेज़ आदिल, अनीस अहमद अंसारी, मोहम्मद तारिक़ एडवोकेट, सरदार जगजीत, सुनिल बाल्मीकि, आदि हाॅकी खिलाड़ी मौजूद रहे।
(बाॅक्स)
(1)  चेयरपर्सन श्रीमती ताहिरा खलील व उनके पुत्र शेख़ शाहनवाज़ खलील ने एक बार फिर उबड़-खाबड़ हाॅकी खेल मैदान पर खिलाड़ियों को बड़े जोश-खरोश के साथ हाॅकी मैच खेलते हुए देखकर। बहुत जल्द खेल के मैदान पर मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य कराकर हाॅकी खिलाडियों के मिनी स्टेडियम के सपनों को पूरा कराने का दिया आश्वासन।
(2) शेख़ शाहनवाज़ खलील द्वारा हाॅकी खिलाडियों में जोश भरते ही शाईनिंग हाॅकी क्लब के खिलाड़ियों ने भी नगीना में मनाया जोरो-शोरों से जश्न।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।