उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से सिटी पैलेस पीलीभीत में शनिवार ,22 नवंबर को निःशुल्क मेडिकल कैंप: जाँचें और परामर्श पूरी तरह मुफ्त

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत में आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने एक बड़े निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप 22 नवंबर को शहर के प्रतिष्ठित सिटी पैलेस में ठीक सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक के लिए लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर अपनी सेवाएँ देंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष, एम. ए. जीलानी, ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में न सिर्फ सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर मरीज़ों को निःशुल्क परामर्श देंगे, बल्कि सभी तरह की आवश्यक जाँचें भी पूरी तरह से मुफ्त की जाएँगी।
यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए की गई है जो महँगे इलाज और जाँचों का खर्च वहन नहीं कर पाते। अध्यक्ष जीलानी ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य की जाँच कराएँ। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 3बजे तक चलेगा।
केवल रजिस्टर्ड मरीज़ ही देखे जाएँगे 
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करे 

7037395694, 9520776725,9258292014
आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कराए

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।