बरेली के थाना किला में मिशन शक्ति फेज–5 के तहत पहला वात्सल्य केंद्र शुरू

 रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

बरेली। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना किला में जिले का पहला वात्सल्य केंद्र शुरू किया गया। यह उद्घाटन एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष (मनीष) पारीक ने किया।

बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सहज माहौल

उद्घाटन के दौरान एसपी सिटी मनीष पारीक ने बताया कि मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत हर थाने में ऐसा वात्सल्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां बच्चों के खेलने और आराम करने के लिए विशेष व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि—“थानों में आने वाली महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए यह केंद्र काफी उपयोगी होगा। यहां खिलौने, शैक्षिक सामग्री, आरामदायक बैठने की जगह और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे बच्चे सुरक्षित और सहज महसूस करेंगे।”

 विशेष ध्यान: POCSO से जुड़े बच्चों के लिए आरामदायक स्थान

एसपी सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि POCSO एक्ट से जुड़े मामलों में आने वाले बच्चों को मानसिक रूप से सुरक्षित और शांत माहौल देने के लिए ऐसे केंद्र बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि—“बच्चों को तनाव से दूर रखने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वात्सल्य केंद्र अहम भूमिका निभाएंगे।”

 जिले के सभी थानों में बढ़ेगी ऐसी सुविधाएँ

एसपी सिटी ने घोषणा की कि आने वाले समय में जनपद के अन्य थानों में भी और ज्यादा वात्सल्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि हर थाने में बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।