न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के संपन्न चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत प्रगतिशील लोगों की जीत-इफ्तेखार महमूद

 न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का संपन्न चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने प्रगतिशील लोगों की जीत बतलाया है। श्री महमूद ने कहा कि घटना छोटी सी है किंतु इसका अमेरिका की राजनीति में बहुत गहरा असर भविष्य में होगा, क्योंकि ट्रंप की जो राजनीतिक धारा है, ठीक इसका उल्टा ममदानी की राजनीति धारा पाया जा रहा है। ममदानी ने न्यूयॉर्क के आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों - आवासीय मकान, बस भाड़ा, शिक्षा, महंगाई इत्यादि पर चुनाव अभियान चलाया और आम नागरिकों को चुनाव से जोड़ने का काम किया। श्री महमूद ने कहा कि जोहरान ममदानी पर मुसलमान होने के कारण नफरती लोगों के द्वारा लगातार कटाक्ष किया गया, चम्मच के जगह हाथ से खाना खाने पर असभ्य कहा गया और मतदाताओं को धार्मिक आधार पर बांटने तथा मुस्लिम विरोधी भावना भड़काने का भरपूर प्रयास हुआ। फिर भी सभी धार्मिक समूहों - ईसाई, यहूदी, मुस्लिम, बौद्ध, हिंदू, सिख के समर्थन से जीत हासिल करना नफरत फैलाने वाले राजनेताओं के लिए सबक है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।