कलक्ट्रेट तिराहे पर बनाए गए सेल्फी पॉइन्ट का जिला जज ने किया लोकार्पण*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा कलक्ट्रेट तिराहे पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण जिला जज रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, जिला जज की पत्नी आरती भी लोकार्पण में साथ रहीं। कलक्ट्रेट तिराहे का सौंदर्यीकरण करके रंग बिरंगे फब्बारे लगाए गए हैं और सेंटर में किताब और ग्लोब बनाया गया है।
गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट तिराहे पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। काफी संख्या में अधिवक्ता और शहर के लोगों के साथ सभासद और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 
पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने बताया कि सेल्फी पॉइन्ट पर लगाई गई फुलवारी की देखरेख के लिए हर दूसरे दिन माली की ड्यूटी लगाई गई है। जिला जज से सुझाव मांगा गया तो उन्होंने कहा कि पुस्तक पर सत्यमेव जयते लिखवाया जाना चाहिए। जिला जज को अवगत कराया गया कि एक-दो दिन में लिखवाया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट के सभी और जानवरों से बचाव के लिए फेंसिंग भी की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक रोशनी यादव, ईओ संजीव कुमार, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट,  सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज बाजपेई, सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सभासद शिवम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शरीफ अंसारी, विपिन कुमार उर्फ राजू फौजी, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, अनस अंसारी, निजाकत अली कादरी, विकास बाबू, अखिलेश मिश्रा, मोनू मिश्रा, सुरेश, रोहित रॉय सहित काफी संख्या में अधिवक्ता और शहर के लोग मौजूद रहे। सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन होने के बाद काफी देर तक शहर के लोग वहां पर सेल्फी लेने पहुंचते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।