खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने किया सत्याग्रह


क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं का समाधान और उर्वरक वितरण व्यवस्था में सुधार किए जाने के लिए 10 नवंबर 2025 दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक साधन सहकारी समिति प्रतापपुर के खाद्य वितरण केंद्र गद्दोपुर मिल्कीपुर पर सत्याग्रह किया गया। 

सत्याग्रह में शामिल पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि जहां एक तरफ आलू, चना, सरसों, मटर, लहसुन आदि की बुवाई का समय समाप्त होने की तरफ है और 14 नवंबर से गेहूं की बुवाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी वहीं शासन की लापरवाही के कारण डीएपी बाजारों से गायब है । साधन सहकारी समितियां पर इसकी उपलब्धता न होने के कारण किसान पशोपेश में है कि किस तरह बुवाई का कार्य पूर्ण किया जाए। वहीं उसको यह चिंता सता रही है कि अगर समय से डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होगी। 

सत्याग्रह पर बैठे किसानों ने मांग किया कि हर हाल में डीएपी की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए ताकि समय से किसान अपनी बुवाई का काम कर सके। सत्याग्रह में समाजसेवी राम अवतार गुप्ता, इंद्र कुमार पाठक, राजेंद्र यादव, हीरालाल समेत कई किसान मौजूद रहे। 

वीरेंद्र यादव 
महासचिव, पूर्वांचल किसान यूनियन
मोबाइल नंबर 9838 30 20 15

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।