किसानों का सत्याग्रह लगातार तीसरे दिन जारी रहा



आजमगढ़ 12 नवंबर 2025 । साधन सहकारी समिति प्रतापपुर  के मिल्कीपुर खाद वितरण केंद्र पर तीसरे दिन किसानों का सत्याग्रह  जारी रहा। वर्तमान समय में धान की कटाई के बाद गेहूं, आलू, सरसों, चना, मटर, लहसुन आदि की बुवाई का काम चल रहा है बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी है । अगर किसान इसी नमी में फसलों की बुवाई कर लेगा तो उसे पलेवा नहीं करना पड़ेगा और गेहूं आदि फैसले अपने सही समय पर बोई जा सकेंगी किंतु सरकार और शासन की लापरवाही के कारण सहकारी समितियां पर डीएपी व यूरिया खाद नदारत है। जिसके कारण बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है किसानों ने मांग कि है की तत्काल साधन सहकारी समितियों पर खाद व किसान सेवा केंद्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाय। 

सत्याग्रह का नेतृत्व पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेन्द्र यादव ने कहा कि साधन सहकारी समितियां पर खाद उपलब्ध न होने के कारण खुले बाजार में 1350 रुपए में मिलने वाली डीएपी किसानों को ₹1600 में खरीदने पड़ रही, यूरिया के साथ जबरदस्ती दुकानदारों द्वारा जिंक व सल्फर का पैकेट दिया जा रहा है जिससे किसानों को एक बोरी यूरिया खरीदने पर₹600 खर्च करना पड़ रहा है।
 
कृषि विभाग के अधिकारी दुकानदारों से कमीशन लेकर उन्हें मनमानी ढंग पर खाद्य बीज बेचने की सुविधा दे रहे हैं किसान सेवा केंद्र पर मिलने वाले गेहूं 40 किलो की बोरी 1050 रुपए में मिलती है वहीं गेहूं की बोरी खुले बाजार में ₹1600 से लेकर ₹3200 तक में बेचा जा रहा यह किसानों के साथ साजिश है । जब तक किसान सेवा केंद्र पर गेहूं का बीज व खाद वितरण केंद्र पर खाद नहीं उपलब्ध करायी जायेगी तब तक किसानों का सत्याग्रह जारी रहेगा।
  
आज सत्याग्रह कार्यक्रम में आद्या प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सत्येंद्र सिंह, शैलेश चौरसिया, श्री प्रकाश यादव, सच्चिदा सिंह, हरिशंकर, संजय यादव, राम नारायण यादव आदि लोग शामिल रहे।

विरेंद्र यादव 
महासचिव, पूर्वांचल किसान यूनियन 
मोबाइल नंबर- 9838302015

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।