आजमगढ़।। पवई।। साधन सहकारी समिति प्रतापपुर के खाद वितरण केंद्र गद्दोपुर मिल्कीपुर पर किसानों का सत्याग्रह चौथे दिन जारी रहा।

आजमगढ़।। पवई।। साधन सहकारी समिति प्रतापपुर के खाद वितरण केंद्र गद्दोपुर मिल्कीपुर पर किसानों का सत्याग्रह चौथे दिन जारी रहा।

याचना नहीं अब रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा 

अगर किसने की मांगों को नहीं माना गया तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जाम किया जाएगा।
            
              पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले आज लगातार चौथे दिन किसानों का सत्याग्रह खाद वितरण केंद्र गद्दोपुर मिल्कीपुर पर जारी रहा किसानों ने आरोप लगाया की लगातार मांग करने के बावजूद वितरण केंद्र पर डीएपी नहीं है और पिछले चार दिनों से एक भी बोरी डीएपी का वितरण वितरण केंद्र से नहीं किया गया यही हालत किसान सेवा केंद्र पवई की है। किसान सेवा केंद्र पवई पर गेहूं का बीज नदारत है किसान खाद बीज वितरण केदो का चक्कर लगाकर थक गए हैं। 

     किसानों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से मांग किया है कि बुवाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए खाद व बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
       सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि यदि तत्काल हमारी मांगों को नहीं माना गया तो किसान यूनियन पूर्वांचल एक्सप्रेस में जामकर अपना विरोध दर्ज कराएगा विरेंद्र यादव ने लोक बंधु राज नारायण सिंह के नारे को दोहराते हुए कहा  की याचना नहीं रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा।
              आज के सत्याग्रह कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे रामकिशन राजभर समाजसेवी राम अवतार गुप्ता योगेंद्र प्रताप सिंह पारस चौरसिया अवनीश यादव टुना बीराराम श्री प्रकाश यादव हीरालाल रामकुमार चौरसिया आदि लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।