चिकित्सा प्रभारी शेरगढ़ को ज्ञापन देकर आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की जिला अध्यक्ष ने तुरंत भुगतान किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

आशा संगिनी स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला अध्यक्ष मंजू गंगवार के नेतृत्व में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बरेली/शेरगढ़, आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश की बरेली जिला अध्यक्ष मंजू गंगवार ने आशा संगिनी की विभिन्न समस्याओं व मांगों के संबंध में एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा शेरगढ़ बरेली को देखकर संगिनी की पेमेंट की समस्याओं  को अवगत कराते हुए शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है। वही विभाग द्वारा आशा व संगिनी का शेरगढ़ में भुगतान न किए जाने से नाराज आशा व संगिनी न विरोध प्रदर्शन करते हुए गेट पर तालाबंदी करके विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में आशा व संगिनियों की उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रेनू सिंह रेखा, विमला, भावना, कमलेश, पिंकी, सरिता, कुंता, पूनम, मुनेंद्रवती, गीता देवी, सरिता कुमारी आदि मंजू गंगवार के नेतृत्व में उपस्थिति रही, 
आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश बरेली  की जिला अध्यक्ष मंजू गंगवार ने बताया कि आशा संगिनी की पेमेंट की समस्या पूरे बरेली में है लेकिन बरेली के कुछ ब्लॉकों में सितंबर तक का भुगतान हो गया है मात्र अक्टूबर का शेष है, लेकिन शेरगढ़ में मार्च जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर का पेमेंट शेष है। शेरगढ़ में आशाओं का अप्रैल 2024 से टी बी आई, सी बैंक, आभा आईडी, कुष्ठ रोग का भुगतान शेष है। वहीं जननी सुरक्षा योजना का भी कुछ महा का भुगतान शेष है। परंतु इसके बाद भी आशाओं पर कार्यवाही की बात की जाती है जो की चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि यह विषय बहुत ही दुखद है जब बजट था तब भी समय समय पर हमने अवगत कराया लेकिन एक भी हमारी समस्या नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ एक ऐसा ब्लॉक है जहां पर पेमेंट की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जिला अध्यक्ष मंजू गंगवार ने कहा कि आज हमने ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि हमारे समस्त पेमेंट दो दिवस में करने की कृपा करें अन्यथा हम अपने हक के लिए सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग प्रशासन की होगी। और तलब है कि सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करने वाली आशा संगिनी जब जब अपनी समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तर पर या फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह से किए गए काम का भुगतान मांगने की गुहार लगाती हैं तब मुक्त शिक्षा अधिकारी आश्वासन देकर भुगतान के मामले को टाल देते हैं। जिसको लेकर आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की कार्यकर्ताओं में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।