दिल्ली उपचुनाव के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से सौजन्य भेंट
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से उनके निवास पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक विमर्श हुआ, और हमने मुख्यमंत्री जी को भरोसा दिलाया कि इस चुनाव में मुस्लिम समुदाय भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
भेंट के पश्चात मुख्यमंत्री जी का हम सबको घर के द्वार तक छोड़ने का आत्मीय भाव वास्तव में प्रेरणादायी रहा।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी एवं दिल्ली के पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश (जे.पी) जी भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment