नगीना - उबड़-खाबड़ हाॅकी खेल के पड़े खेल मैदान में ही ब्लांक कोतवाली व नगरीय क्षेत्र के परिषदीय 269 स्कूलों के सैकड़ों छात्र व छात्राएं 17 नवंबर एक दिवसीय खेलों के होने वाले आयोजन में लेंगे भाग।

नगीना - नगर में हाॅकी व स्पोर्ट्स के खेलों की तैयारी करने का एक मात्र खेल का मैदान  एम एम इंटर कालेज में ही है। जोकि 25-30 वर्षों से खराब पड़े होने से हाॅकी  व स्पोर्ट्स के खेल बंद होने के कारण। हाॅकी खिलाड़ी व स्पोर्ट्स के खेलों की तैयारी करने वाले छात्र व छात्राएं खेलों से वंचित होकर रह गए हैं। शाईनिंग हाॅकी क्लब नगीना के  सचिव व हाॅकी खिलाड़ी खराब पड़े मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण कराने की मांग काफी समय करते चले आ रहे है। लेकिन इस ओर किसी भी स्थानीय व उच्चाधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। गत 7 नवंबर को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शाईनिंग हाॅकी क्लब के खिलाड़ियों द्वारा खराब पड़े आधे मैदान पर ही शो मैच खेल कर शताब्दी जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया था। सोमवार को इसी खराब पड़े मैदान में ब्लांक कोतवाली व नगरीय क्षेत्र के 269 परिषदीय स्कूलों के खेलों के होने वाले आयोजन को देखते हुए। परिषदीय स्कूलों के अध्यापक खराब पड़े मैदान को ठीक करके संवारने में लगे हुए हैं। जिससे उक्त खेल मैदान में परिषदीय स्कूलों के 
 छात्र छात्राओं के खो खो, कबड्डी,50,100,400,600 मीटर की दौड़, ऊंची व लम्बी कूद,गोला फेंक,वाॅल वाॅल फुटबॉल मैच जैसे खेलों का आयोजन होने जा रहा है। 
दुसरी ओर खेल के मैदान में मौसम विभाग द्वारा लगाया गया वर्षा मापी टांवर हाॅकी के खिलाड़ियों व स्पोर्ट्स के खेलो में दौड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए बीच लगा बाधक बन रहा है। शाईनिंग हाॅकी क्लब नगीना द्वारा अपर जिलाधिकारी बिजनौर को दो बार प्रार्थना पत्र देकर मौसम विभाग द्वारा लगाए गए वर्षा मापी टांवर को खेल मैदान से हटाकर बराबर में खाली पड़े मैदान में टावर को शिफ्ट कराने की गुहार लगाने के बाद भी आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। और न ही किसी स्थानीय व उच्चाधिकारी ने खेल के मैदान लगें टावर का निरीक्षण किया है।
(बाॅक्स)
 (1)पालिका में तैनात पीडब्ल्यूडी के जेई द्वारा खेल के मैदान में पड़ने वाली मिट्टी का स्टीमेट तैयार न किए जाने के कारण मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य 11 माह से बीच में लटका।
(2) विनियमित क्षेत्र से खेल मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण के कार्य, स्टेज़, दोनों साइडों में पैड़ी, शौचालय, ड्रेसिंग रूम,पोल,दो सौर ऊर्जा लाईटों के लिए 9 लाॅख रु० की धनराशि से होने वाला निर्माण कार्य भी मिट्टी भराव की इंतेज़ार के चलते  विनियमित क्षेत्र के जेई ने बीच में ही रूका।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।