पूरनपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता रैली का आयोजन


व्यूरो हनीफ अंसारी
पीलीभीत / पूरनपुर नगर पालिका परिषद  एवं सोशियो वाइटल नेटवर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे PM श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से किया गया, जो तिरंगा चौराहा, रेलवे स्टेशन, वार्ड नंबर 17 से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
रैली में स्कूली छात्राओं, प्रधानाचार्या जाहिदा खातून, शिक्षकों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत”, “कचरा न फैलाएं, देश को सजाएं”, “गीला-सूखा कचरा अलग करो” जैसे नारों के साथ शहरवासियों को संदेश दिया।
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियाँ लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों में कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक उपयोग में कमी और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। जब हर व्यक्ति अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी लेगा, तभी हमारा नगर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बनेगा।रैली के सफल आयोजन से नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।