नगीना - एम एम इंटर कालेज नगीना में हाॅकी खेलने का एक मात्र मैदान बना शराबियों का अडडा

नगीना - एम एम इंटर कालेज नगीना में हाॅकी खेलने का एक मात्र मैदान है। जिसमें पूर्वजों के जमाने से हाॅकी का खेल खिलता चला आ रहा है। कालेज द्वारा खेल मैदान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके चलते मैदान खराब होने से कालेज में होने वाले पूर्व समय में एथलेटिक्स, स्पोर्ट्स, व हाॅकी का खेल 25-30 वर्षों से बंद होने के कारण। स्पोर्ट्स व हाॅकी की तैयारी करने वाले युवा व पुराने खिलाड़ी खेलों से वंचित होकर रह गए हैं। क्षेत्र के बच्चों को खेलो से वंचित होता देखकर शाईनिंग हाॅकी क्लब के खिलाड़ियों ने खराब पड़े खेल के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराकर क्षेत्र के बच्चों को मोबाइल फोनों से हटा कर खेलों में ध्यान दिलाने के लिए काफी  समय से बीड़ा उठा रखा है। लेकिन एम एम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की लापरवाही व ढीलाईपन के चलते। खेल मैदान के बराबर में बाल्मीकि बस्ती के कुछ असमाजिक एवं शराब का सेंवन करने वाले नशेडीयों ने खेल के मैदान की दीवारों को तोड़कर काफी समय से रास्ता बनाकर रात्रि को मैदान में बैठ कर शराब का सेवन करते हैं। और उक्त असमाजिक लोगों द्वारा ही दो बार खेल के मैदान के गेट पर पड़े ताले व जंजीर को तोड़ कर ले गए। जिससे यह सब कुछ होते हुए भी प्रधानाचार्य ने उक्त लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट की तहरीर देकर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। असमाजिक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर उनके हौसले बुलंद हैं। जब इस सम्बन्ध में शाईनिंग हाॅकी क्लब के लोगों ने बाल्मीकि समाज के सम्मानित लोगों से शराब का सेवन करने वाले व खेल के मैदान की दीवार व गेट का ताला तोड़कर आम रास्ता बनाने की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि यदि हम उन से शराब का सेवन व आम रास्ते की बात करेंगे तो वह हम से भी लड़ने मरने को तैयार हो जाएंगे। कालेज के प्रधानाचार्य को अपने स्तर से कारवाई करनी चाहिए। हमारा समाज  किसी भी गलत व्यक्ति की पैरवी नहीं करता है। जो जैसा करेगा वो वैसा ही भरेगा।
शाईनिंग हाॅकी क्लब के खिलाड़ियों ने इस सम्बन्ध मे कालेज की प्रबंधक व पालिका अध्यक्ष श्रीमती ताहिरा खलील की ओर ध्यान दिलाते। एम एम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर। खेल मैदान की टूटी दीवार को ठीक कराने व मेन गेट में ताला जंजीर डलवाने एवं खेल मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाले असमाजिक तत्वों एवं नशेडीयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराने व खेल मैदान में चरने वाले पशुओं पर भी रोक लगाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।