हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने उठाई एक जनहित की मांग.
हरियाली संरक्षण ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल व लोकप्रिय रोड, अमन कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, धर्मपुरी ईदगाह बस्ती के लोग बुजुर्ग महिलाएं आदि तहसील दिवस में उच्च अधिकारियों से अपनी समस्या के निस्तारण हेतु मिले.
बता दे लोकप्रिय रोड स्थित मंडी समिति की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है पूर्व में वहां पर आवागमन हेतु रास्ता खुला हुआ था जिससे होकर इन कॉलोनीयों के मजदूर तबके के लोग मंडी में मेहनत मजदूरी करने व साग सब्जी फल फ्रूट राशन इत्यादि लाने व शाम के समय टहलने हेतु इसी रास्ते से होकर गुजरते थे अन्यथा गेट से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी को घूम कर इन कॉलोनी के लोगों को जाना पड़ता था मंडीसमिति की दीवार बन रही है इसको लेकर कॉलोनी वाशी में खुशी है लेकिन रास्ता ना छोड़े जाने छोटा गेट या चरखी ना लगाएं जाने पर कॉलोनी वाशी में रोष है दुख है इसलिए इस जनहित की समस्या के निस्तारण हेतु हरियाली संरक्षण ट्रस्ट की टीम व कॉलोनीवासी उच्च अधिकारियों से से मिली.
मौके पर मौजूद Cdo मैडम नूपुर गोयल ने समस्या को सुना और इस पर चिंतन कर मंडी समिति को इस समस्या के निस्तारण हेतु आदेश दिए.
ज्ञापन देने में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक कामिल प्रमोद सचिन विनोद श्रीमती बानो मुनव्वर पिंकी श्रीमती सीमा मोनू सोहनलाल रमेश विनोद अंकुर अंकित मनीष जाहिद आबिद आसिफ गुल्लू इरशाद अयूब आबिद आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment