पश्चिमी उचर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच स्थापना हेतु 17 दिसम्बर में पूरा पश्चिमी यूपी बन्द करने का आव्हान किया गया

पश्चिमी उचर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच  स्थापना हेतु 17 दिसम्बर में पूरा पश्चिमी यूपी बन्द करने का आव्हान किया गया है। उसी संदर्भ में सरधना बार एसोसियेशन, सरधना द्वारा भी सरधना बन्द का आह्वान किया गया है। बार अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी के नेतृत्व में सरधना कस्बे में गाडी पर साउण्ड लगाकर समस्त बाजारों में 17 दिसम्बर को पूर्ण बंद की घोषणा की गई तथा सुमस्त दुकानदारों व्यापारियों सहित सभी मंडी समिति में आढ़तियों से 17 दिसम्बर को अपनी दुकान व फैक्ट्रीया बन्द करने को कहा गया। सभी दुकानदारों, ने बाजारों को पूर्ण बंद करने का आश्वासन दिया। बन्द की घोषणा के समय, सरधना के  दुकानदारों ने सहयोग किया। व्यापार संगठनों व सामाजिक व राजनीतिक दलों साथ ने भी 17 दिसम्बर के बंद का  कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देने की कसम खाई। व्याणर संघ के अध्‌यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, पंकज जैन धनपाल जैन, मंगू ‌सिंह प्रधान संजीव त्यागी, शाहवेज अंसारी, जीशान कुरैशी आदि साथ रहे। इस अवसर पर बार अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी ने कहा कि वकील पशचिमी यू०पी०  में हाईकोर्ट बैच की स्थापना के लिऐ पिछले 45 सालो से संघर्षरत है ।यह लडाई केवळ अधिवक्ताओं की नहीं बाल्कि, आम जनता के हितो की लड़ाई है। उन्होंने आम जनता से बन्द के समर्थन की अपेक्षा की। सरधना बार महासचिव मोहित शर्मा ने कहा कि 17 दिसम्बर को सभी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक व अन्य काम करने वाले सभी लोग अपने कार्यों से विरत रहेंगे। रजिस्ट्री आफिस भी बन्द किया जायेगा। अशोक कुमार त्यागी एड. प्रमोद शर्मा एड, प्रमोद सैनी एड, राजेन्द्र सिंह तालियन एड , जितेंद्र पांचाल  एड ,शबाना मलिक  एड, वीरेंद्र सैनी, रावेन्द्र सिंह एड. सुशील कुमार एड ,प्रवीण कुमार एड. मुकेश गुप्ता (दस्तावेज लेखक) आदि अधिवक्ता साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।