नशे के खिलाफ व्यापक जन अभियान: 19 दिसंबर को नशा विरोधी विशाल मार्च
16 दिसंबर 2025
मुस्तफाबाद, उत्तर पूर्वी दिल्ली
DYFI द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जन जागरूकता अभियान के तहत नेहरू विहार के तुकमीरपुर स्कूलों और मुस्तफाबाद में सैकड़ों छात्रों ने नशामुक्ति का दृढ़ संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए हैं।
शहीदों को याद कर सरकारों को चुनौती: 19 दिसंबर को विशाल मार्च.संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह की शहादत को याद करते हुए 19 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे नूर मस्जिद, मुस्तफाबाद से एक विशाल 'नशा विरोधी मार्च' निकालने की घोषणा की है। DYFI ने इलाके की युवा महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों से इस निर्णायक मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार की नींद तोड़ने की अपील की है।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव अमन सैनी और जनवादी महिला समिति की नेत्री इंदुमती ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "उत्तर पूर्वी दिल्ली में नशे का कारोबार खुलेआम और बेरोकटोक चल रहा है। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में हैं। यह दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों की मिलीभगत या अक्षमता का प्रमाण है।"
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में नशे के कारोबार पर दिल्ली और केंद्र सरकार की घोर नाकामी पर तीखा हमला बोला है। DYFI ने आरोप लगाया है कि दोनों सरकारों की उदासीनता के कारण इलाका नशे के दलदल में धंसता जा रहा है, जिससे आम जनता, विशेषकर युवाओं का भविष्य खतरे में है।
उन्होंने जोर देकर कहा, "पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की भारी कमी है। केंद्र सरकार से लेकर दिल्ली सरकार तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नशे की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जब नशेड़ियों के कारण लूटपाट, हत्या जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं, तो सरकारें चुप क्यों हैं?"
यह चुप्पी दर्शाती है कि सरकारों को आम जनता के जीवन की कोई चिंता नहीं है। इस माहौल में आम जनता में भय व्याप्त है।
DYFI की निर्णायक मांगें:
DYFI ने सरकारों से तत्काल निम्न कदम उठाने की मांग की है:
नशा तस्करों और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
नशे के हॉटस्पॉट की पहचान कर तत्काल और प्रभावी छापेमारी हो।
नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारें समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाती हैं, तो आम जनता संगठित होकर आने वाले दिनों में और भी व्यापक प्रदर्शन करेगी।
📣 लोगों से अपील: "सड़क पर उतरें और अपने बच्चों का भविष्य बचाएं!"
DYFI उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी जागरूक नागरिकों से अपील करती है कि वे 19 दिसंबर के इस नशा विरोधी मार्च में शामिल हों।
नारा: "नशा छोड़ो, शिक्षा-रोजगार से नाता जोड़ो"
इस अभियान में युवा नेता कौशिक, मुदस्सर, शाइन, इमरान, मंसूब, समाजसेवी निसार मलिक और इफ्तिखार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हैं।
आइये, सरकार की चुप्पी तोड़ें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाएं!
संपर्क:
अमन सैनी (8053573573)
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)
राज्य सचिव , दिल्ली
Comments
Post a Comment