प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा परेड की सलामी ली गयी।*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अभिषेक यादव द्वारा परेड की सलामी ली गयी।
समारोह के पश्चात परेड में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों एवं टोली कमांडरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रस्साकशी तथा 100 मीटर दौड़ में पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया एवं अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।