अमीनुद्दीन उर्फ़ गुड्डू चौधरी को आजाद समाज पार्टी काशीराम किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष-संयोजक नियुक्त किया गया
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
जनपद बदायूं में आजाद समाज पार्टी काशीराम ने अपने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन बाबू चौधरी ने आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को अमीनुद्दीन उर्फ़ गुड्डू चौधरी को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष-संयोजक नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन बाबू चौधरी ने कहा कि अमीनुद्दीन उर्फ़ गुड्डू चौधरी ने लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है और किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने में हमेशा अग्रणी रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और इसके सशक्त होने से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होती है। ऐसे में गुड्डू चौधरी की नियुक्ति से निश्चित रूप से पार्टी को नई दिशा और गति मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अमीनुद्दीन उर्फ़ गुड्डू चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे किसान मोर्चा को नई मजबूती और सक्रियता प्राप्त होगी।
Comments
Post a Comment