मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता सम्पन्न — एल्लो टीम बनी विनर, रेड टीम रही रनरअप
बहेड़ी (बरेली)। पंजाबी कॉलोनी स्थित मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी और खो -खो प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में एल्लो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता (Winner) का खिताब अपने नाम किया, जबकि रेड टीम उपविजेता (Runner-up) रही।
कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजर एम.एस. सर, डायरेक्टर शेखर सर और प्रिंसिपल डॉ. प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मिस्टर हर पाल सर,मिस संदीप कौर, मिस ज़ेबा बी, मिस सीमा साहा, मिस आर.सी. लाल सर, विजय सर और फारिया मैम सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में वाइस कैप्टन प्रेम वर्मा और निकिता के साथ खिलाड़ियों गौरव गंगवार, फैजुल, हिमांशु, शारिक आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
Comments
Post a Comment