कार्यालय बहेड़ी पर समाजवादी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष महोदया अफसाना बी उर्फ गुड्डी की अध्यक्षता में एक बड़ी सभा का आयोजन

Report by:Anita Devi आज दिनांक 15/12/2025 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर समाजवादी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष महोदया अफसाना बी उर्फ गुड्डी की अध्यक्षता में एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव/विधायक-बहेड़ी/पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान जी रहे l 

मीटिंग को संबोधित करते हुए श्री अताउर रहमान जी ने कहा आज प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है महिलाओं पर उत्पीड़न चरम पर है बलात्कार की घटनाओं में कोई कमी नही होती दिखाई दे रही है सोने चांदी और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं आज महिलाएं इस स्थिति में नहीं हैं कि अपनी बहन बेटियों की शादी में देने के लिए थोड़ा सा भी सोना खरीद सकें l आगे बोलते हुए श्री अताउर रहमान जी ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं को निम्न योजनाओं का लाभ मिलता था जैसे कन्या विद्याधन योजना ,1090 विमेंस पावर लाईन, महामाया ग़रीब बालिका आशीर्वाद योजना, महिलाओं के लिए मुफ्त इलाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखलेश यादव जी कहा है कि  2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को 40000 हज़ार रूपए सालाना दिए जाएंगे  इस तरह के अनेकों लाभ लेने के लिए एकजुट होकर श्री अखलेश यादव जी की सरकार बनाने में अपना सहयोग करें एस आई आर के बाद सभी की जिम्मेदारी है खासतौर पर महिला वर्ग की जिनकी बहनें या बच्चे  18 साल के हो गए हैं उनके वोट जरूर बनवाएं वोट एक ऐसा ताकतवर हथियार है जिससे हम इस नकारा सिस्टम को बदल सकते हैं चुनाव के वक्त कई  सारे लोग आयेंगे जो आपको हर तरह से बहलाने और बहकाने का काम करेंगे आपके सामने जज्बाती बातें करेंगे और आपको बरगलाने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन आपको मजबूती से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा, अखिलेश यादव जी के साथ मजबूती से जुड़े रहना है तभी इस नकारा सिस्टम से मुक्ति मिल सकती है 

मीटिंग को संबोधित करते हुए महिला सभा की नगर अध्यक्ष अफसाना बी उर्फ गुड्डी ने कहा के हम महिला सभा के संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं एस आई आर की प्रक्रिया में हमने घर घर जाकर फॉर्म भरवाने का काम किया और अब जोरदार तरीके से वोट बनवाने का काम भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष परवीन जहां, महिला सभा की नगर अध्यक्ष अफसाना बी उर्फ गुड्डी और नगर उपाध्यक्ष इरशाद अहमद मुनीमजी को मनोयन पत्र विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां के द्वारा सौंपे गए।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जोन प्रभारी अखलाक अहमद नेताजी, हाल ही में जिला सचिव बनाए गए पीर मोहम्मद साहब, श्रीमती अनीता देवी,सलीम अंसारी,कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य , बहेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रसेन मौर्य,नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्या, राम अवतार श्रीवास्तव,युवजन सभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा सिद्दीकी,इरशाद अली नेताजी, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रहीस अंसारी, तस्लीम अंसारी, धर्म वीर मौर्य,सेक्टर प्रभारी लईक उस्मानी, रिजवान शानू, रफीक मंसूरी प्रधान जी , सेक्टर प्रभारी चंदन खां, तस्लीम मंसूरी, डॉ, जुबेर प्रधान जी आदि के अलावा भारी संख्या में महिला वर्ग की उपस्थिति रही।

प्रोग्राम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां ने किया l

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।