ब्लेस्ड चिल्ड्रेन होम द्वारा जनपद के होनहार बच्चों के सम्मान मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
एक शाम होनहारों के नाम सम्मान और प्रेरणा का संगम*
"इल्म वो रौशनी है, जो मुस्तकबिल के अंधेरों को मिटा देती है।"
आगामी 21 दिसंबर इतवार को दिन में 11 बजे पीलीभीत के 'ब्लेस्ड चिल्ड्रेन होम' में एक बेहद खास और वकार से भरी तक़रीब का आयोजन होने जा रहा है। यह दिन उन 'होनहार और ज़हीन' बच्चों के इस्तकबाल और सम्मान का है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ ज़िले में टॉप किया है, बल्कि कई मुश्किल कॉम्पिटिटिव इम्तेहान पास करके पीलीभीत का नाम रौशन किया है।
हमारी आपसे गुज़ारिश है कि आप इस जश्न-ए-कामयाबी में ज़रूर तशरीफ़ लाएं। अपने साथ उन बच्चों को भी ज़रूर लाएं जो अपनी आंखों में किसी कॉम्पिटिशन को फतह करने का ख़्वाब सजाए बैठे हैं, साथ ही ज़िम्मेदारी समझते हुए अपने अज़ीज़ो क़रीब को भी बताने की ज़हमत करें
ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करने से बच्चों को सिर्फ हौसला ही नहीं मिलता, बल्कि ज़िंदगी को देखने का एक नया नज़रिया और एक नई 'सोच' हासिल होती है। जब वो अपने ही बीच के बच्चों को कामयाबी की बुलंदियों पर देखेंगे, तो उनके इरादों को भी नए पंख मिलेंगे।
*आइये, इस नई 'विजन' और नई 'उम्मीद' का हिस्सा बनें!*
तारीख: 21 दिसंबर, बरोज़ इतवार, दिन में 11 बजे
स्थान: ब्लेस्ड चिल्ड्रेन होम,लॉ कॉलेज के नज़दीक ,खकरा ,पीलीभीत*
Comments
Post a Comment