पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पहुंचे लखनऊ — बड़ा इमामबाड़ा में नवाबी विरासत का लिया दीदार, प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ राजधानी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण किया और नवाबी दौर की विरासत को करीब से देखा।
भ्रमण के दौरान यूसुफ पठान ने इमामबाड़ा की शानदार वास्तुकला और लखनऊ की नवाबी तहज़ीब की तारीफ की। बताया जा रहा है कि उन्होंने मशहूर टुंडे कबाबी और अन्य लखनवी व्यंजनों के बारे में भी जानकारी ली और स्वाद का आनंद उठाया।
यूसुफ पठान के बड़ा इमामबाड़ा पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान पठान ने भी मुस्कराते हुए प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
लखनऊ शहरवासियों ने भी यूसुफ पठान और उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ आने पर उन्हें हमेशा एक अलग अपनापन महसूस होता है।
यूसुफ पठान ने कहा कि, “लखनऊ की मिट्टी में तहज़ीब और मेहमाननवाज़ी बसी है। यहां का इतिहास और खानपान दोनों ही बेमिसाल हैं।”
उनके इस दौरे से न सिर्फ क्रिकेट प्रेमी बल्कि आम लोग भी बेहद उत्साहित नजर आए।
Comments
Post a Comment