बरेली में मेयर के बेटे की शादी की रिसेप्शन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली, SIR अभियान और बाबरी मस्जिद विवाद पर दिया बड़ा बयान।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने मेयर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। समारोह में पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।मीडिया ने जब उनसे बीएलओ की लगातार हो रही मौतों और विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर सवाल किया, तो भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दों के अभाव में बेवजह वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रहा है। चौधरी ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नियमबद्ध और निर्वाचन आयोग की निगरानी में संचालित हो रही है,। इसलिए इसमें गड़बड़ी का सवाल ही नहीं उठता।उन्होंने बीएलओ की मौतों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों के दुष्प्रचार फैलाकर इस संवेदनशील विषय को राजनीतिक रंग दे रहा है,। जबकि सरकार हर स्तर पर बीएलओ को सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments
Post a Comment