DGP राजीव कृष्ण से मिले 2024 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारी, सम्मान स्वरूप भेंट किया स्मृति–चिह्न
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
UP के एडिशनल डायरेक्टर उपाम IAS सुनील चौधरी के पुत्र IPS समायक ने अपनी मौजूदगी से बढ़ाया गौरव
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को 2024 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारियों ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक IPS राजीव कृष्ण से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात पेशेवर मार्गदर्शन, अनुभव साझा करने और पुलिस नेतृत्व के साथ संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
मुलाकात के दौरान ट्रेनी IPS समायक चौधरी और IPS सिमरन सिंह ने पूरे RR बैच की ओर से DGP को स्मृति–चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। DGP ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और विधि-व्यवस्था को आधुनिक दृष्टिकोण से मजबूत करने का संदेश दिया।
मुलाकात में IPS समायक चौधरी बने विशेष आकर्षण
इस मुलाकात की खास बात यह रही कि ट्रेनी IPS समायक चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी और एडिशनल डायरेक्टर, उपाम (UP Academy of Administration & Management) सुनील चौधरी के पुत्र हैं। प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आने वाले समायक चौधरी की इस उपलब्धि ने पूरे कार्यक्रम में एक अलग ही प्रतिष्ठा और गौरव का वातावरण बना दिया।
राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी से पहली औपचारिक मुलाकात को ट्रेनी अधिकारियों ने प्रेरणादायी बताया। सूत्रों के अनुसार, DGP ने सभी युवा अधिकारियों को न केवल कर्तव्यनिष्ठा बल्कि तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और मानवीय संवेदनशीलता पर आधारित पुलिसिंग की सलाह दी।
ट्रेनिंग के बाद जल्द ही विभिन्न जिलों में होगा तैनाती का दौर
RR ट्रेनिंग के बाद 2024 बैच के इन सभी अधिकारियों की जल्द ही उत्तर प्रदेश के अलग–अलग जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मुलाकात को उनकी पेशेवर यात्रा की एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment