सरधना में क्रिकेट का महामुकाबला — SPL का पाँचवा सीजन 13 दिसंबर से होगा शुरू ।
सरधना एक बार फिर तैयार है अपने सबसे बड़े और प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट सरधना प्रीमियर लीग (SPL) के 5वें सीज़न का स्वागत करने के लिए। 13 दिसंबर से मंडी समिति ग्राउंड में क्रिकेट का वह महायुद्ध शुरू होने जा रहा है जिसका इंतज़ार पूरे शहर को होता है।
इस बार युवाओं का जुनून आसमान छू रहा है—हर टीम, हर खिलाड़ी, हर क्रिकेट प्रेमी SPL को यादगार बनाने के लिए बेताब है। सरधना के खेल प्रेमियों का उत्साह पूरे माहौल को पहले ही रोमांच से भर चुका है।
6 टीमों के बीच होगा तगड़ा मुकाबला जोरदार तैयारियों के बीच सभी टीमों ने इस बार SPL को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की ठान ली है। हर खिलाड़ी का सपना—इस बार की ट्रॉफी अपने नाम करना।
💰 आकर्षक इनामी राशि
🏆 पहला पुरस्कार – ₹31,000
🥈 दूसरा पुरस्कार – ₹21,000
🥉 तीसरा पुरस्कार – ₹11,000
इनामों की घोषणा से ही युवा खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया है।
टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक में—
सरधना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिक अहमद और वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दोनों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि—
SPL सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सरधना की युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच है। हम हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
उनके साथ मौजूद रहे—
फरमान अंसारी, साकिर अंसारी, शाहनवाज़ कुरैशी, दानिश गुज्जर, सुफियान, फैसल कुरैशी, पियूष, जावेद सईद, अरबाज़ अहमद, इरशाद, मालिक, रबाड़ा, मेहराज़ अंसारी, अरशद अब्बा, फहीम चौधरी, एडवोकेट फहीम उल हक़
आदि सभी खेल प्रेमी, जिन्होंने SPL को सरधना का सबसे भव्य खेल आयोजन बनाने की बात कही।
सरधना खिलाड़ी तैयार… खेल प्रेमी तैयार…
इस बार SPL का पाँचवाँ संस्करण सिर्फ क्रिकेट नहीं—
जुनून, जोश, युवा ऊर्जा और सरधना की पहचान बनने जा रहा है! सरधना – खेल का नया केंद्र, युवाओं का गर्व।
Comments
Post a Comment