कमरा नवाबान में सीसी टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, 28 लाख की लागत से होगा निर्माण।
एस ए बेताब
सरधना (मेरठ) वार्ड 12 कमरा नवाबान में सीसी टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, 28 लाख की लागत से होगा निर्माण।
नगर के वार्ड संख्या 12 स्थित कमरा नवाबान क्षेत्र में नगर पालिका की विकासपरक सोच एक बार फिर ज़मीन पर उतरती दिखाई दी। इल्मा वाले रास्ते पर लंबे समय से लंबित चली आ रही सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका द्वारा सीसी टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस निर्माण कार्य का उद्घाटन लियाक़त मिर्ज़ा, चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज़ अंसारी, राहुल पाल एवं हासिम मालिक ने किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नगर पालिका द्वारा इस मार्ग पर लगभग 28 लाख रुपये की लागत से सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुकीम, शौकीन मालिक, सोनू मिर्ज़ा, नौशाद, हाजी रशीद, यूनुस ठेकेदार, नदीम सैफी, मोनू सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा
“नगर की जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। कमरा नवाबान क्षेत्र में सड़क की मांग लंबे समय से थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कराया जाएगा।”
(ईओ) दीपिका शुक्ला ने बताया—
“सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्य समयबद्ध और मानक सामग्री से पूरा किया जाए। नगर पालिका द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि जनता को टिकाऊ और मजबूत सड़क उपलब्ध हो सके।”
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Comments
Post a Comment