एस. एन. इंटर कॉलेज पीलीभीत में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का उत्सवपूर्वक आयोजन*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को एस. एन. इंटर कॉलेज पीलीभीत में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के कुशल निर्देशन में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में स्वदेशी संकल्प लिया तथा स्वदेशी संकल्प दौड़ का भी आयोजन किया गया।
स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
*बालक* वर्ग में कक्षा 12C के छात्र उमेश ने प्रथम स्थान, कृष्ण पाल ने द्वितीय स्थान तथा सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*बालिका* वर्ग में कक्षा 11C की छात्रा ज्ञानवती ने प्रथम स्थान,
कक्षा 9 की दरक्शा ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 9C की कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में यासीन अहमद खां, लईक खां एवं जावेद अहमद खां का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा स्वदेशी भावना का विकास करना रहा।
Comments
Post a Comment