*उर्स-ए-फनाफिल मुरशिद हज़रत सूफी मुहम्मद उस्मान मियां क़दीरी साहब का तीन दिवसीय उर्स 22 जनवरी से शुरू होगा*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीरे-तरीकत हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद हसन मियां क़दीरी साहब के वालिदे मोहतरम (पिता) पीरे-तरीकत अशशाह *हज़रत सूफी मुहम्मद उस्मान मियां क़दीरी का तीन दिवसीय उर्स-ए-फनाफिल मुरशिद* दिनांक 22 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी को शनिवार की रात्रि समापन किया जाएगा, जिसकी तैयारिया पूर्ण करली गयी हैं, उक्त उर्स के समस्त कार्यक्रम आयोजक द्वारा गठित एक 11 सदस्सीय H.U.Q. Foundation के माध्यम से ही सम्पन्न कराएं जाएंगे, दिनांक 22 जनवरी को निकलने वाले चादर शरीफ के गश्त को प्रशासन की व्यस्थता के कारण आयोजक द्वारा इस वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया है तथा आने वाले वर्ष में समस्त कार्यक्रम विधिवत सम्पूर्ण किए जाएंगे, उर्स में हजारों की संख्या में जायरीनों, मेहमानो के आने की पूर्ण संभावना है जिनके ठहरने, खाने-पीने आदि की पूरी तैयारियां H.U.Q. Foundation की टीम ने पूर्ण करली है।
Comments
Post a Comment