प्रदेश में रही पूर्व बसपा,सपा सरकार में खाकी,खादी, यातायात पुलिस,ए आर टी ओ की सांठ गांठ से नगीना से दिल्ली तक एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से दौड़ने वाली डग्गामार बसों के मालिकों को भाजपा सरकार के तेज़ तर्रार मुख्यमंत्री का नहीं है कोई खौफ।
नगीना से दिल्ली तक एक दर्जन से अधिक बसों का अवैध रूप से संचालन जारी बादस्तुर*
* डग्गामार बसों से रोड़वेज परिवहन निगम की बसों को रोजाना राज्स्व का हो रहा है भारी नुक्सान।
* नगीना से दिल्ली तक अवैध रूप से बिना कागजों की बसों को चलाते हैं बदल -बदल कर।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पूर्व में रही बसपा,सपा की सरकार में नगीना तहसील से खाकी,खादी, यातायात पुलिस व ए आर टी ओ की सांठ गांठ से एक दर्जन डग्गामार बसों का संचालन नगीना से दिल्ली तक बेरोकटोक दौड़ना शुरू हुआ। जिससे इन दोनो सरकारों के समय में नगीना से दिल्ली तक पड़ने वाले थानो की पुलिस व ए आर टी ओ, यातायात पुलिस उन डग्गामार बसों को देखकर अपना मुंह मोड़ लेती थी। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालको के पास यदि कोई कागज़ न होने पर यही अधिकारी उस चालक को बख्शते भी नहीं है। और उसका मोटा चालान काटकर उसके हाथ में पकड़वा देते हैं। वह चालक उक्त अधिकारियों के सामने
गिड़गिड़ाता रह जाता है लेकिन इन्हें उस पर कोई तरस तक नहीं आता था। प्रदेश मैं भाजपा की सरकार है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार प्रदेश के पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक एवं राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों की समय-समय पर बैठकें लेकर डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके संचालन पर रोक लगाने व डग्गामार बसों का संचालन कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर चुकें हैं। लेकिन जनपद बिजनौर के ए आर टी ओ, यातायात पुलिस,व खाकी वर्दी वालों को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर उक्त सम्बन्ध में जारी किए गए निर्देश कोई मायने नहीं रखते हैं। जिससे नगीना से दिल्ली तक पुलिस की नाक के नीचे से चितौड़गढ़ पुलिस चौकी, रेलवे फाटक, मंडी समिति, गांधी मुर्ति तिराहा, बढ़ापुर से बसपा, सपा की पूर्व सरकारों के समय की तरह लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से डग्गामार बसों का संचालन बेखौफ जारी है। डग्गामार बसों के चलते रोड़वेज परिवहन निगम को हजारों रू0 रोज़ राज्स्व का भारी नुक्सान हो रहा है।
उधर डग्गामार बसों के सांचलन के चलते परिवहन निगम की बसों को हो रहें भारी नुक्सान का नगर के सम्मानित लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर ध्यान दिलाते हुए। नगीना से दिल्ली तक अवैध रूप से डग्गामार बसों के संचालन कराने वाले खाकी, खादी, यातायात,ए आर टी ओ बिजनौर के अधिकारियों की गोपनीय जांच कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कारावाई कराने कि मांग की है।
बाॅक्स)
(1) नगीना से दिल्ली तक दौड़ने वाली डग्गामार बसों के नीचे बड़े बड़े कैबीन बनें है जिसमें टैक्स की चोरी का सामान नीचे व बस के अन्दर सीटों के नीचे नगीना से दिल्ली तक ले जा रहे हैं व ला रहे हैं। सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी बेखबर।
(2) ए आर टी ओ बिजनौर के पर्वतन अधिकारी गौरी शंकर से चल रही डग्गामार बसों के सम्बन्ध में शुक्रवार को फोन से बात की तो उन्होंने गाजियाबाद ट्रेनिंग में होना बताया।
(3) यातायात जिला प्रभारी से इस सम्बन्ध में फोन से बात करना चाहि तो वो भी व्यस्त दिखाई दिए।
(4) डग्गामार बसों के चालक नगीना से दिल्ली तक बसों को ले जाते हैं दौड़ाकर अंधाधुंध जिससे बस में यात्रियों की जान को हर समय रहता खतरा।
Comments
Post a Comment