पीलीभीत नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर सभी एमएलसी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट पीलीभीत में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत नगर पालिका परिषद पीलीभीत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद को विधान परिषद सदस्य कुँवर महाराज सिंह,विजय बहादुर पाठक,हरि सिंह ढिल्लों एवं जयपाल सिंह व्यस्त का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर सभी माननीय एमएलसी अतिथियों का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, अधोसंरचना विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय सदस्यों ने नगर पालिका के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
माननीय अतिथियों ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री इंद्रेश सिंह चौहान, धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट, सभासद साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, वतनदीप मिश्रा, अवतार सिंह, विकास बाबू, शिवम श्रीवास्तव, विपिन मिश्रा एवं अम्बरीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने का संकल्प लिया गया।
Comments
Post a Comment