रिछा में कड़कड़ाती हुई ठंड में ग़रीब मांओं और बहनों को प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री श्री अताउर रहमान जी ने शॉल बांट कर बड़ी राहत देने का सराहनीय काम किया
अनीता देवी की रिपोर्ट
बहेड़ी (बरेली) हर साल की तरह इस साल भी कस्बा रिछा में कड़कड़ाती हुई ठंड में ग़रीब मांओं और बहनों को प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री श्री अताउर रहमान जी ने शॉल बांट कर बड़ी राहत देने का सराहनीय काम किया शॉल पाकर मांओं और बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे श्री अताउर रहमान जी को ढेर सारी दुआएं और शुभकामनाएं देती हुईं सभी महिलाएं खुशी खुशी अपने घरों को गईं,इस कार्यक्रम में हर समाज हर वर्ग जाति को लाभ पहुंचाने की भरपूर कोशिश की गई ये कार्यक्रम एक तरह से क़ौमी एकता और भाईचारे की मिसाल बन गया,
उपस्थित मांओं और बहनों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखलेश यादव जी ने एलान किया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर महिला को 40हज़ार रुपए दिए जाएंगे 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पेंशन ,कन्या विद्याधन, छात्र छात्राओं को लैपटॉप के अलावा आम जनता को बहुत सारी सुविधाएं मिलती थीं जो अब इस सरकार में बंद करदी गई हैं अगर 2027में जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बंद की गई सारी योजनाओं का बजट बढ़ाकर दोबारा से शुरू किया जाएगा समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हक अधिकारों की हिमायत की है समाजवादी पार्टी आगे भी ये आवाज़ उठाती रहेगी
इस मौके पर दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी,विधानसभा कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य,सतेंद्र मौर्य पीलीभीत, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य,कैलाश मौर्य,सौरभ मौर्य, भीम शंकर मौर्य पूर्व सभासद, ओमी शंकर मौर्य सभासद, रफ़ीक मंसूरी प्रधान जी, तस्लीम मंसूरी, राशिद मंसूरी, इरशाद अंसारी, इकराम बाबू नगर अध्यक्ष, तनवीर सभासद, जुल्फिकार सभासद, परवेज सभासद, जावेद सभासद, सलीम सभासद, फ़जील सभासद, हुज़ूर अहमद नेता जी, सगीर मुल्लाजी, नसीर अहमद, मो शाहिद, मो हसीन, जुल्फिकार भाया, मो, आरिफ, मो, अफसार, अब्दुल हलीम, इतंजार अहमद, हसनैन मुनीमजी, अफजाल अहमद, मुईद अहमद, मो रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य जी ने किया।
Comments
Post a Comment