शहर में सिख संगत की ओर से निकाले गए नगर संकीर्तन का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ आस्था*द्वारा भव्य स्वागत किया गया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में सिख संगत की ओर से निकाले गए नगर संकीर्तन का एकता सरोवर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा में चल रहे पंच प्यारे जत्थे एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी के रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व सम्मान प्रकट किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि नगर संकीर्तन के मार्ग पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सुबह से ही व्यापक साफ-सफाई कराई गई। साथ ही मार्ग को सुंदर बनाने के लिए सड़कों के दोनों ओर चूना डालकर सजावट की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, विपिन कुमार राजू फौजी, राशिद हुसैन, विकास बाबू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नगर संकीर्तन के सफल आयोजन की सराहना करते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment