उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पेश की कौमी एकता की मिसाल नगर कीर्तन पर की पुष्प वर्षा, सिख समाज ने जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी को किया सम्मानित*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी 'सर्व धर्म समभाव' की परंपरा को कायम रखते हुए 10 जनवरी को सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का ऐतिहासिक स्वागत किया।
नगर के चावला चौराहे के पास संगठन द्वारा एक भव्य शिविर लगाया गया। जैसे ही नगर कीर्तन वहां पहुंचा, जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी व नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक और युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। इस दौरान पूरे समय श्रद्धालुओं को बिस्कुट, चिप्स और केक का वितरण किया गया, जिसकी समाज के हर वर्ग ने प्रशंसा की।
व्यापार मंडल द्वारा हर धर्म और वर्ग के त्योहारों (जैसे सावन में कांवड़ सेवा, होली, दिवाली, ईद) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और आपसी भाईचारा बनाए रखने के प्रयासों को देखते हुए, सिख समाज के सम्मानित लोगों ने जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी को विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी ने कहा, "एक व्यापारी का धर्म और कर्म उसका व्यापार होता है। व्यापारियों ने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है। हमारा दायित्व है कि हम एक-दूसरे के पर्वों को इसी तरह मिल-जुलकर मनाएं। व्यापार मंडल हमेशा ऐसा करता आया है और भविष्य में भी हम हर त्योहार को इसी तरह साथ मिलकर मनाते रहेंगे।"
इस सेवा कार्य में ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी के अलावा मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ,राशिद अंसारी युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी साबिर अंसारी मुस्तकीम मालिक राजीव राय राजा साहिल अगवानी शाहबाज अहमद आशीष दीक्षित असद अंसारी पदाधिकारी मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।