न्यू श्री नारायण हॉस्पिटल में मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बरेली के न्यू श्री नारायण हॉस्पिटल लाल फाटक, निकट ओवरब्रिज बदायूं रोड पर सामाजिक सौहार्द और सेवा की मिसाल पेश की गई। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कुमार के निर्देशन और चेयरमैन ठाकुर हरीश रावत के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने मिलकर लोगों को प्रेम और श्रद्धा के साथ खिचड़ी वितरित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल हुए और श्रद्धा भाव से खिचड़ी ग्रहण की। उपस्थित लोगों ने हॉस्पिटल की इस परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय संवेदना का संदेश देता है।
खिचड़ी वितरण के दौरान न केवल अस्पताल परिसर में बल्कि राहगीरों और रोडवेज की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खिचड़ी वितरित की गई। हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर इसी तरह से सेवा भाव से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर आंवला बरेली के भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र अवस्थी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, विनोद पटेल, वीरपाल, नन्हे यादव, ऋषि पाल, मुरारी पटेल, विनोद पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन ठाकुर हरीश रावत ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा का यह कार्य न्यू श्री नारायण हॉस्पिटल की पहचान है और आगे भी इस परंपरा को और बड़े स्तर पर जारी रखा जाएगा।
Comments
Post a Comment