एमएलसी राजेश कुमार उर्फ़ राजू पहुंचे खिचड़ी भोज में, मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष मकसूद अंसारी ने किया स्वागत

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

बाराबंकी। जनपद में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में एमएलसी राजेश कुमार उर्फ़ राजू का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी कुर्सी विधानसभा जनाब मोहम्मद मकसूद अंसारी ने राजू भाई का सम्मान करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एमएलसी राजू ने समाज के सभी वर्गों में भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता को बल मिलता है बल्कि लोगों के बीच आपसी संवाद और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एल. पूनिया, पूर्व विधायक जनाब सरवर अली, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने एमएलसी राजू और आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।