बहेड़ी विधानसभा के पप्पू दिवाकर से मुलाकात, समाजवादी लोहिया वाहिनी का न्याय और समर्थन का आश्वासन
अनीता देवी की रिपोर्ट
बहेड़ी विधानसभा के ग्राम गुरसौली निवासी पप्पू दिवाकर जी के साथ नवाबगंज विधानसभा के ग्राम टांडा गेलातैयार में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकरन निर्मल जी के निर्देश पर उनसे मुलाक़ात करने पहुंचे।
इस दौरान पीड़ित की स्थिति की जानकारी ली गई और उन्हें न्याय दिलाने तथा हर संभव मदद देने का भरोसा दिया गया।
इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भुवनेश प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बफाउर रहमान जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नासिर राजा जी, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मस्वरूप सागर जी, जावेद गद्दी जी, बरिस हुसैन खां जी और हरस्वरूप मौर्य जी , आकाश यादव जी ,हाशिम अली,राजू मौर्य, परमानंद दिवाकर,उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे पप्पू दिवाकर जी के साथ हर समय खड़े हैं और अत्याचारी व अन्याय के खिलाफ अपनी पूरी शक्ति से आवाज उठाएंगे। पार्टी ने यह भरोसा दिलाया कि पीड़ित को हर स्तर पर सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने अधिकार और न्याय प्राप्त कर सकें।
समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है और समाज में न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।
Comments
Post a Comment