बहेड़ी के मोहल्ला बाजार में ‘अल-यमान हज एंड ट्रेवल्स’ एजेंसी का उद्घाटन

अनीता देवी की रपोर्टब 
हेड़ी: आज मोहल्ला बाजार, बहेड़ी में मोहम्मद आदिल शम्सी साहब की नई एजेंसी अल-यमान हज एंड ट्रेवल्स का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं 118 विधानसभा बहेड़ी के विधायक, पूर्व मंत्री जनाब अताउर रहमान साहब ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया और मोहम्मद आदिल शम्सी साहब को दिली मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा साहब, जोन प्रभारी जनाब हाजी अख़लाक़ अहमद साहब, नगर अध्यक्ष लईक चाँदनी साहब, नगर उपाध्यक्ष इरशाद अहमद मुनीम जी, नगर युवजन सभा अध्यक्ष इमरान रज़ा सिद्दीकी जी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी तस्लीम अहमद अंसारी जी, लईक अहमद उस्मानी जी, युवा नेता मो. हाशिम जी, युवा नेता नईम अहमद बहलीम जी, नेशनल प्रिंटिंग प्रेस के ऑनर मोहताशिम जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मोहम्मद आदिल शम्सी साहब को नई शुरुआत के लिए मुबारकबाद दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, तरक़्क़ी और कामयाबी के लिए दुआएँ कीं।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।