उर्स-ए-फ़नाफिल मुर्शिद हज़रत उस्मान मियां के कुल शरीफ के मुबारक मौके पे मुफ्ती हसन मियां ने देश, दुनिया के लिए दुआ की*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत : पीरे तरीक़त शेरे क़दीरियत हाफिजो क़ारी हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी साहब के वालिदे मोहतरम (पिता) अल्हाज अश्शाह सूफ़ी मुहम्मद उस्मान मियाँ क़िब्ला क़दीरी (र.अ.) के पारम्परिक 14वाँ सालाना उर्स-ए-फ़नाफिल मुर्शिद के मुबारक मौके पर बाद नमाज़े जुमा वक़्त लगभग 2.30 बजे दोपहर को दरबार हुज़ूर सैय्यदिना सरकार अब्दुल बसीर मियाँ उर्फ़ अल्लाहू मिया, सैय्यदी सरकार सैय्यद अब्दुल क़दीर मिया, क़ुतबुल अखताब कुतबे ज़मा अश्शाह सूफ़ी हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियाँ (र.अ) व सैय्यदी सरकार लुत्फ़ल्लाह शाह मियाँ (र.अ) जहाँ सज्जादा नशीन हज़रत नूर मियाँ लुत्फ़ी साहब ने सज्जादगानों का ज़ोरदार स्वागत कर उर्से फ़नाफिल मुर्शिद की मुबारकबाद पेश करते हुए सज्जादा नशीन खानकाहे उस्मानिया क़दीरिया, पीलीभीत व हज़रत चिरागअली शाह र.अ. हल्द्वानी, उत्तराखंड हज़रत अल्लामा हाफिजो क़ारी मुफ़्ती हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी के द्वारा चादर पोशी कर उर्से फ़नाफिल मुर्शिद का आगाज़ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी ही शानो शौक़त व धूम धाम से किया गया,चादरपोशी के बाद आज दिनाक 24 जनवरी को सुबह 10.40 बजे कुल शरीफ हुआ जिस मे हजरत मुफ्ती हसन मियां ने देश और दुनिया के लिए दुआ कीl शहज़ादगान-ए- हज़रत हसन मियाँ क़दीरी हाफ़िज़ शाह तबशीर मियाँ, उनके बिरादराने अज़ीज़ हज़रत मौलाना हबीब-उल-हसन क़िब्ला क़दीरी साहब व वक़ारुल हसन क़दीरी, अय्यूब क़दीरी, सुब्हान क़दीरी, मोहम्मद जुनैद क़दीरी, मुहम्मद अज़ीम क़दीरी, शाहिद खां, मास्टर रईस, ज़मीर खान,मो आज़म, अली खां, बाबर, राशिद उस्मानी क़दीरी, नसीर उस्मानी क़दीरी, सुल्तान, आरिफ खां, शाहवेज़, गुड्डू, रेहान, सैय्यद जवाद, हुसैन, शमशाद, जमाल, हाफ़िज़ हसन, वामिक क़दीरी, तहसीन, हाफ़िज़ यासीन, मास्टर अथर आदि हज़ारों की तादाद मे लोगो ने शिरकत की और सज्जादा नशीन द्वारा देश, दुनिया व शहर के लिए तरक्की व अमन के लिए दुआ की गयी ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।