सरधना में जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम के तहत टीका मित्र रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन


सरधना (मेरठ)।
आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत गावी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण स्तर को बढ़ाने हेतु एक विशेष टीका मित्र रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
टीका मित्र रैली होली चौक, गोमती नगर, सरधना से निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून द्वारा किया गया। रैली का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र शाहवेज़ अंसारी जी एवं मेंबर कासिम अंसारी, खालिद अंसारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र शाहवेज़ अंसारी ने कहा कि एक भी बच्चा यदि टीकाकरण से वंचित रह जाता है, तो यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम सरकार और स्वास्थ्य विभाग की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चे तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचाना है। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। मैं सरधना के सभी अभिभावकों से आह्वान करता हूँ कि किसी भी भ्रम या लापरवाही में न आएँ और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ, ताकि उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। जनसहभागिता से ही हम एक स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित सरधना का निर्माण कर सकते हैं। उनके  अवश्य टीकाकरण कराएँ, 
टीका मित्र रैली सरधना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों गोमती नगर, छावनी, राम तलैया, कुम्हारान एवं ऊंचापुर में भ्रमण करती हुई जन-जागरूकता का संदेश देती रही। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर आबिद सलमानी, राशन डीलर रईस अहमद, वार्ड मेंबर खालिद अंसारी, वार्ड मेंबर पति कासिम अंसारी, प्रभावशाली हाजी अबरार तथा आशा कार्यकर्ता विमलेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।