राधिका सुपर स्पेशलिटी एण्ड एडवांस ट्रॉमा सेंटर में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

एमडी डॉ. प्रतीक गंगवार के नेतृत्व में हुआ आयोजन, पत्रकारिता के योगदान को मिला सम्मान

बरेली। जनपद में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान में जनपदीय डिजिटल मीडिया के तत्वावधान में रविवार दोपहर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राधिका सुपर स्पेशलिटी एण्ड एडवांस ट्रॉमा सेंटर, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास रोड, इज्जतनगर में सम्पन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता राधिका सुपर स्पेशलिटी एण्ड एडवांस ट्रॉमा सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक गंगवार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेन्द्र कुर्मी रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में संपादक हृदेश पांडेय उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रतीक गंगवार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो समाज की आवाज बनकर सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कुर्मी ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और स्वस्थ लोकतंत्र की नींव पत्रकारों की निष्पक्षता पर ही टिकी होती है।
विशेष अतिथि हृदेश पांडेय ने डिजिटल युग में पत्रकारिता की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए तथ्यपरक और संतुलित रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पवन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन पत्रकार समीर अब्बास ने किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और इसने सशक्त, निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।