77वें गणतंत्र दिवस पर क्रांतिधरा मेंरठ के जिलाधिकारी ने दिया सोशल मीडिया से परहेज का संदेश


   देशभर में आज 77वें गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी ने देशभक्ति की भावना को उजागर किया। ग़ौर करने वाली बात इस बार यह है कि आज तारीख 26 के साथ साल भी 26 ही है।
       स्मरण रहे कि सैकड़ो वर्षों की गुलामी की जंजीरों को काटने के बाद डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को लागू किया गया। जिसके बाद से गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। इसके बाद से सभी देशवासियों को नियम कायदे कानूनों का पालन करने और अपने हको को पाने का अधिकार प्राप्त हुआ।
       आज मेंरठ क्रांतिधरा पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया बहुत छाई हुई है,लेकिन जानकारियां भ्रामकता फैला रही है,जो सही नहीं है। बिना पुष्टि के जानकारियां विश्वसनीय नहीं है। सभी अपने-अपने कर्तव्यों पर ध्यान दे, साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जीवन केंद्रित करें। 
   इस दौरान सभी अपर जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट,अपर नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारीगण,गणमान्य नागरिकों सहित सभी कर्मचारी मुस्तैद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।