उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया बरेली के पीर बहोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जमकर सराहना

रिपोर्ट। मुस्तकीम मंसूरी 

बरेली। आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने जनपद बरेली के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीर बहोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा की।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उपमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह, अर्बन कोऑर्डिनेटर अकबर हुसैन, स्टाफ नर्स श्रीमती रेनू वर्मा, श्रीमती प्रीति गंगवार, श्रीमती पिंकी पटेल, अरुण कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधि सिंह द्वारा मरीजों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के समय तक 50 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। इसके बाद फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण किया गया, जहां फार्मासिस्ट वीरेश कुमार द्वारा दवाओं के व्यवस्थित रखरखाव की डिप्टी सीएम ने सराहना की।
इसके पश्चात उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष का भी निरीक्षण किया और वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्था की प्रशंसा की। वार्ड निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक और अद्यतन पाई गईं। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र की छत की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और उसे उपयुक्त पाया।
निरीक्षण उपरांत डॉ. बृजेश पाठक ने केंद्र के समस्त स्टाफ की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और इस दिशा में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।