पीलीभीत सदर उपनिबंधक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

उपनिबंधक मोहम्मद साकिब ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदर उपनिबंधक कार्यालय, पीलीभीत में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिबंधक श्री मोहम्मद साकिब साहब ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान उपनिबंधक श्री मोहम्मद साकिब ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने और देशहित में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा गौरव है और इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर कार्यालय के कई कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में वे लोग शामिल रहे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए समाज एवं प्रशासन की छवि को मजबूत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। पूरा वातावरण देशभक्ति और गर्व की भावना से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यालय कर्मीगणों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी को मिठाई वितरित कर गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।