बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन- समाजसेवा की नई मिसाल
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल के रूप में बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन शनिवार को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा, सामाजिक और व्यावसायिक जगत के कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। इस मौके पर अस्पताल के संस्थापक डॉ. सबीन अहसान और वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद को बधाइयों का तांता लगा रहा। सभी अतिथियों ने इस परोपकारी पहल की दिल से सराहना की और इसे मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों ने कहा कि बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए राहत का केंद्र साबित होगा। बढ़ती चिकित्सा महंगाई के दौर में यह पहल न केवल सस्ती बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी। वक्ताओं ने कहा कि यह संस्था समाज में स्वास्थ्य समानता और मानवीय संवेदना की नई दिशा तय करेगी।
अपने संबोधन में डॉ. सबीन अहसान ने कहा, “हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक स्थिति के कारण इलाज से वंचित न रहे। यहां मरीजों को आधुनिक सुविधाओं और मानवीय दृष्टिकोण के साथ इलाज दिया जाएगा।”
वहीं वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना उनका कर्तव्य है, और यह हेल्थ केयर सेंटर उसी सोच का परिणाम है।
उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम, श्री महंत जी, प्रसिद्ध शायर वसीम बरेलवी, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के मालिक डॉ. अशोक अग्रवाल, एसआरएमएस के मालिक श्री आदित्य मूर्ति, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, आईएमए-यूपी अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, आईएमए बरेली अध्यक्ष डॉ. अतुल, खुशलोक अस्पताल के मालिक डॉ. विनोद पागरानी, वेदांता अस्पताल के मालिक डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. लोकेश गोयल, डॉ. आर.के. सिंह, विधायक शहजिल इस्लाम, डॉ. इला मेहरा, डॉ. मोहम्मद अली, एडवोकेट अमजद सलीम, एडवोकेट शारिक खान, चेयरमैन कंबर इजाज, डॉ. राजीव गोयल, मैक्स लाइफ के मालिक डॉ. अनीस बेग, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल मल्होत्रा, आला हजरत अस्पताल के मालिक डॉ. फाजिल, डॉ. अयूब, मोंटी शुक्ला, डॉ. फिरासत, डॉ. कौशिक (गैस्ट्रो), डॉ. फहद हामिद (ऑर्थो), डॉ. कलीम (कार्डियो), डॉ. मनाजिर (कार्डियो), डॉ. हारिस (यूरो), अश्विनी ओबेरॉय, मिशन चर्च के पादरी संजीव, बीइंग अलाइव एकेडमी के अकादमिक निदेशक फरमान मलिक (फरीद माइक), विनायक इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक रीना माथुर व प्रबंधक आशीष, बेदी इंटरनेशनल स्कूल के मालिक अरविंदर बेदी, अल्मा मेटर स्कूल के मालिक कर्नल ढींगरा, साबरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल शाहनवाज, डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल रितु, यूट्यूबर ईशान अली, दैनिक जागरण के जीएम मुदित चतुर्वेदी, यूपी प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सक्सेना, डॉ. तसब्बर, आईएमए सचिव डॉ. अंशू अग्रवाल, पार्षद सादिक अंसारी, डॉ. इरम, डॉ. सबीना खान, डॉ. सोफिया हारून, पार्षद नासिर, डॉ. जावेद कुरैशी, डॉ. शशांक व अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की सफलता और दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
यह उद्घाटन केवल एक अस्पताल की शुरुआत नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा की एक नई मजबूत पहल का प्रतीक बन गया है।
Comments
Post a Comment