पीलीभीत पुलिस लाइन में पुलिस के प्रथम पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन हुआ*

*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
 दिनांक 09 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन परिसर पीलीभीत में प्रदेश के प्रथम पिकलबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया गया। जनपद में लगातार पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय बनाये रखने हेतु नवीन खेलों से लगातार परिचय कराया जा रहा है। पारंपरिक खेलों के साथ-साथ नवीन खेलों को भी विभागीय खेल संस्कृति में शामिल किया जा रहा है इसी क्रम में प्रदेश स्तर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में यह पहला पिकलबॉल कोर्ट स्थापित किया गया है। 
आल इंडिया वेट लिफ्टिंग विनर महिला आरक्षी उर्वशी द्वारा पिकलबाल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। महिला आरक्षी द्वारा वर्ष 2019 में सातवाँ स्थान, वर्ष 2023 में पाँचवाँ स्थान तथा वर्ष 2025 में तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। उनके खेल प्रदर्शन में स्क्वाट – 144 किग्रा, डैड लिफ्ट – 150 किग्रा एवं बेंच – 60 किग्रा शामिल हैं।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, जिलाधिकारी पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।