प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। DIG/SP पीलीभीत ने रिक्रूट आरक्षियों को भीड़
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
आज दिनांक 07जनवरी 2026 को DIG/SP पीलीभीत अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात डायवर्जन, मानीटरिंग, मानव श्रृंखला गठन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। रिक्रूट आरक्षियों को बताया कि किसी भी कार्यक्रम, त्यौहार अथवा आपात स्थिति के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महोदय द्वारा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों, यातायात को सुचारु रूप से डायवर्ट करने, सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से प्रभावी मानीटरिंग तथा मानव श्रृंखला के माध्यम से अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्रीमती प्रगति चौहान, पुलिस उपाधीक्षक आकृति पटेल उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment